डीएम ने ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ का किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। डीएम ने सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
17 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर यह वाहन संचालित किया जाएगा। इसके तहत नागरिकों, खाद्य पदार्थों की नि:शुल्क जांच करते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा से संबंधित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थ में लेबलिंग आवश्यकताओं की जानकारी, न्यूट्रिशन संबंधी आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही तेल व्यापारी, दुग्ध व्यवसायी, मसाला व्यवसायी, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि को इनकी व्यवस्थाओं से संबंधित विधिक जानकारियां भी दी जाएगी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, अभिहित अधिकारी डॉ. चमन लाल, श्रीमोहन तायल, अनिल तायल, श्रवण मित्तल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजीव कुमार, प्रेम कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार, मोहित कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ अनिल कुमार कौशल, राकेश कुमार, प्रेमचंद आदि उपस्थित रहे।