{"_id":"6140e9618ebc3e847a375fd8","slug":"dm-expressed-displeasure-over-the-closure-of-etoz-plant-muzaffarnagar-news-mrt5562366190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटूजेड प्लांट बंद होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटूजेड प्लांट बंद होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के कूड़ा निस्तारण और कूड़े से जैविक खाद बनाने के लिए किदवईनगर में बनाए गए एटूजेड प्लांट के बंद होने पर डीएम सीबी सिंह ने नाराजगी जताई। पालिका ईओ और प्लांट मैनेजर को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द प्लांट शुरू कराये जाने की सख्त हिदायत दी है।
किदवईनगर में कूड़ा प्रबंधन के लिए एटूजेड सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू किया गया था। एटूजेड कंपनी के प्लांट बंद कर भाग जाने के बाद से बन्द हो जाने से शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या बन गयी थी। इसके बाद चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने इस प्लांट के संचालन के लिए निजी कंपनी रोल्ज इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद से अनुबंध किया और एक करोड़ रुपये खर्च करते हुए इसको शुरू कराया गया था, लेकिन पालिका के अफसरों की लापरवाही और कंपनी के द्वारा रूचि नहीं लिये जाने पर यह प्लांट फिर से बन्द हो गया। इससे शहर के कूड़ा निस्तारण की समस्या फिर से विकराल होने लगी है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने पालिका के ईओ हेमराज सिंह से इस सम्बंध में जानकारी मांगी। इस दौरान पालिका के नोडल अफसर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, प्लांट मैनेजर अंकित कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार भी मौजूद रहे। डीएम ने कूड़ा प्लांट बंद होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्लांट शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने हिदायत दी कि प्लांट जल्द चालू नहीं किया गया तो कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
ईओ हेमराज सिंह ने बताया कि बारिश के कारण प्लांट के मशीन एरिया में पानी भरा हुआ है, वहीं टीन शैड भी टपक रहा है। बाउंड्री नहीं होने से भी परेशानी हो रही है। डीएम ने रात्रि से ही पानी निकालने की व्यवस्था के निर्देश दिये। वहीं एडीएम प्रशासन ने बताया कि प्लांट के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत फाउंडेशन निर्माण, बाउंड्रीवाल और टीन शेड बदलवाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जायेगा। उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश पर प्लांट को जल्द ही शुरू कराया जायेगा।