फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM and SSP reached village Dadhedu Kalan

मुजफ्फरनगर : डीएम और एसएसपी की दो टूक, कहा- अपराधियों से उम्मीदवारों का गठजोड़ नहीं होगा बर्दाश्त

Thu, 01 Apr 2021 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 01 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP reached village Dadhedu Kalan
चरथावल क्षेत्र के अति संवेदनशील गांवों में निर्देश देती डीएम एवं एसएसपी आदि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर  के चरथावल में डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने अतिसंवेदनशील गांवों में मतदान स्थलों का मुआयना किया और ग्रामीणों से पारदर्शी चुनाव कराने के सुझाव लिए। एसएसपी ने कहा कि चुनाव में किसी उम्मीदवार का अपराधियों से गठजोड़ अथवा समर्थन पाया गया, तो दोनों बख्शे नहीं जाएंगे। डीएम ने आईजी पब्लिक स्कूल को मतगणना केंद्र बनाने के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


गुरुवार को डीएम और एसएसपी प्रशासनिक अमले के साथ गांव दधेडू कलां, हैबतपुर, बधाई कलां और पावटी खुर्द में मतदेय स्थलों पर पहुंचें। इन गांवों में उन्होंने ग्रामीणों से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के सुझाव लिए। डीएम ने दधेडू कलां के मजरे सिंगलपुर में एक ग्रामीण से मोबाइल फोन स्पीकर पर लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

 

कप्तान ने इसी गांव के अपराधी छवि के एक युवक को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि चुनाव में किसी वोटर या प्रत्याशी को डराने या प्रलोभन देने की कोशिश की, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों ने बिना दबाव और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।

डीएम ने बताया सभी बूथों पर प्रशासन कंट्रोल रूम का नंबर लिखवा रहा है। किसी भी समस्या आने पर उस पर फोन किया जा सकता है। डीएम मतगणना केंद्र के लिए लुहारी अजीजपुर में प्रस्तावित आईजी पब्लिक स्कूल पहुंची, तो उनका पारा चढ़ गया। यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और यह संस्था प्रधान पद के उम्मीदवार की बताई गई थी। इस पर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से नाराजगी जताई।

बाद में चरथावल गांधी इंटर कॉलेज, जहां पिछले साल मतगणना हुई थी। उसका मुआयना किया। यहां प्रधानाचार्य डा. मनोज गुप्ता से वार्ता की और मतपेटियों के कक्ष को देखा। मौके पर सीडीओ आलोक यादव, एडीएम ई अमित सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ पंचायत संदीप कुमार, सीओ हेमंत कुमार, एसएचओ एमपी सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed