फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diwali today, there shopping

दिवाली आज, खूब हुई खरीदारी

Wed, 11 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Diwali today, there shopping
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व पर शहर के मुख्य बाजार जगमग रहे। शिवचौक क्षेत्र में हर तरफ दिवाली खरीद को लेकर भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में तब्दीली की।
विज्ञापन


दीपों के त्योहार पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। भगत सिंह रोड पर दोनों तरफ फुटकर दुकानदारों का मेला लगा था। गृहसज्जा के सामान की जमकर खरीदारी की गई। गणेश लक्ष्मी की विविध रूप में मूर्तियां खूब बिकीं। खील-बताशे और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों का हुजूम रहा। रुड़की रोड, हनुमान चौक, मीनाक्षी रोड क्षेत्र में फूलों की दुकानें सजी थीं। उपहार और गिफ्ट खरीदने के लिए युवा उमड़े। बिजली की लड़ियां और अन्य आकर्षक लाइटें बड़ी संख्या में खरीदी गईं।
विज्ञापन


शिवचौक के जुड़े सभी मार्गों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। जगमग बाजार में शिवदर्शन को श्रद्धालु आते रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, मालवीय चौक, अहिल्याबाई चौक क्षेत्र में पुलिस ने ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में कड़ी मेहनत की। उधर, रोडवेज और अन्य प्राइवेट बस अड्डों पर घर लौटने के लिए यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों में यात्रियों की अधिक तादाद देखी गई। छोटी दीपावली पर दीये और अन्य मिट्टी के बर्तन खरीदे गए। घरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ उल्लासित माहौल में पांच दीये जलाए गए। मंदिरों और धार्मिक केंद्रों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गांधी कॉलोनी, नई मंडी, सरकुलर रोड और दक्षिणी सिविल लाइन क्षेत्र में महिलाओं ने दीप जलाकर खुशियां मनाई। शहर में घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed