फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diwali in Sisauli, Rakesh Tikait returned home after 383 days

सिसौली में दिवाली, 383 दिन बाद घर लौटे टिकैत

Thu, 16 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Diwali in Sisauli, Rakesh Tikait returned home after 383 days
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में फतेह यात्रा में राकेश टिकैत का स्वागत करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। तीन कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन की कमान संभाल रहे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की 383 दिन बाद घर वापसी हुई। फतेह मार्च का किसानों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। सोरम, हड़ौली और सिसौली में किसानों ने टिकैत पर फूल बरसाए। आंदोलन की कामयाबी का श्रेय किसानों ने टिकैत बंधुओं को दिया।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की अगुवाई में फतेह मार्च बुधवार सुबह शुरू हुआ। दिल्ली-दून हाईवे पर किसानों ने चौधरी राकेश टिकैत का जोश के साथ अभिनंदन किया। भंगेला चेकपोस्ट से होते हुए फतेह मार्च खतौली और मंसूरपुर पहुंचा। मंसूरपुर से पुरबालियान होते हुए शाहपुर पहुंचे और यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाई। इसके बाद फतेह मार्च में रणसिंघा और डीजे की धुन पर किसान खूब थिरके।
विज्ञापन

शाहपुर से टिकैत का काफिला सोरम गांव पहुंचा। ऐतिहासिक चौपाल पर सुबह से ही बेसब्री से किसान स्वागत के लिए खड़े थे। सोरम में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह और देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। चौधरी राकेश टिकैत सोरम से अन्य खाप चौधरियों के साथ हड़ौली पहुंचे और यहां पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से वह देर रात सिसौली के लिए रवाना हुए। जैसे ही किसानों का काफिला सिसौली पहुंचा तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया। किसान भवन पर फतेह मार्च में शामिल किसानों को अभिनंदन किया गया। देर रात तक उत्साह माहौल बना हुआ है। हजारों लोग किसान भवन और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर जमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून वापस होने पर ही किया था घर वापसी का एलान
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आंदोलन के दौरान कहा था कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे, वह घर नहीं लौटेंगे। इस दौरान वह मुजफ्फरनगर तो पहुंचे, लेकिन अपने घर नहीं गए थे। महापंचायत के अलावा शिव मूर्ति पर भी घंटा चढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed