फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diwali fervour for two days, Govardhan Puja today

Muzaffarnagar : दो दिन दिवाली का उल्लास, खूब छुड़ाए गए पटाखे, आज गोवर्धन पूजा

Sat, 02 Nov 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Nov 2024 02:33 AM IST
सार

कार्तिक अमावस्या के चलते दो दिन दिवाली का उल्लास रहा। लोगों ने अमावस्या पर मां लक्ष्मी की पूजा कर त्योहार मनाया।

विज्ञापन
Diwali fervour for two days, Govardhan Puja today
आतिशबाजी करते लोग

विस्तार

कार्तिक अमावस्या के चलते दो दिन दिवाली का उल्लास रहा। लोगों ने अमावस्या पर मां लक्ष्मी की पूजा कर त्योहार मनाया। दीपक जलाए और आतिशबाजी की। देर रात तक उपहार बांटने का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन


त्योहार पर अमावस्या की तिथि के चलते दिवाली की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। यही वजह रही कि लोगों ने 31 अक्तूबर के अलावा शुक्रवार को भी त्योहार मनाया। शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन


लोगों ने अपने-अपने घरों को रोशनी से सजाया। पूजन के बाद उपहार बांटे गए और देर रात तक आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। शनिवार को जिलेभर में गोवर्धन पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खतौली में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते लोग। स्त्रोत स्वयं

खतौली में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते लोग। स्त्रोत स्वयं

 

यहां होंगे गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गोशाला की ओर से शनिवार शाम छह बजे गोवर्धन पूजा की जाएगी। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप होंगी। गोशाला सभा की ओर से होने वाले कार्यक्रम में सपा सांसद हरेंद्र मलिक, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग, कोषाध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल और प्रचार मंत्री प्रवीण अरोरा ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे पूजन होगा।
 
छाई रही दिवाली की खुशियां
शाहपुर/सिसौली/तितावी/छपार/। कस्बे के बाजारों में दिवाली पर भीड़ रही। ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। सुबह परिजनों के साथ अपने-अपने देवताओं की पूजा अर्चना की। सिसौली के बाबा काली सिंह मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। दूर-दराज से लोग पूजा के लिए पहुंचे। तितावी में भी मेला लगा। शाहपुर में शुक्रवार सुबह जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर का 2551वां निर्वाण महोत्सव मनाया। उधर, कस्बे के श्री पदमप्रभु जिनालय , श्री नेमिनाथ जिनालय , श्री शांतिनाथ जिनालय व श्री मुनि सुव्रतनाथ मान स्तंभ पर निर्वाण लाडू चढ़ाकर भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा अर्चना की। बसेड़ा, छपार, बरला, सिमरती, महरायपुर में दिवाली मनाई गई।

खूब छुड़ाए गए पटाखे
पुरकाजी/ककरौली कस्बे व देहात क्षेत्र में अधिकांश लोगों दिवाली मनाई। बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही और ग्राहकों ने मिठाई व पटाखें और अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। मंदिरों व घरों और प्रतिष्ठानों पर दिए व मोमबत्तियां जलाई गई। पटाखे भी जलाए गए। समाजसेवी डॉ़ संजय शर्मा ने शुक्रतीर्थ स्थित अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली पर्व मनाया। पंडित शुभम कौशिक, गौ सेवा संघ से मोनू चौधरी, देव शर्मा, तुषार राज, रितेश यादव, रितिक, विकास बेनीवाल, गौरव शर्मा, अभिषेक मौजूद रहे।

दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया, अतिशबाजी की
खतौली/जानसठ में दिवाली का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। घरों को सजाया गया। लोगों ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी। खूब आतिशबाजी की गई। क्षेत्र में उल्लास का माहौल रहा।

दुकानदारों के लिए दो दिन की दिवाली ने किया मंगल
चरथावल में दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी से आसमान पूरे रात रंगीन रहा। मकानों पर सजी टिमटिमाती झालरों ने मन मोह लिया। दो दिन की दिवाली मिठाई, गिफ्ट, झालरों और पटाखे वालों के लिए मंगल कर गई। देव-पितृ स्थानों पर परंपरागत हवन-पूजन किया गया। दूरस्थ शहरों में रहने वालों ने पैतृक गांवों में देव स्थान पर आकर मत्था टेका। महादेव मंदिर पर पंडित सुरेश शर्मा, दहचंद सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हरिओम शास्त्री ने पूजा-पाठ कराएं। गृहिणी मोनिका कौशिक, अंजना गर्ग, निहारिका, बबीता, सारिका, मंजू, नीतू वर्मा ने आकर्षक रंगोली सजाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed