फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diwali 2022: Increase  frequency of 100 buses for convenience of passengers, 10 buses installed on Muzaffarnag

Diwali 2022: यात्रियों की सुविधा के लिए 100 बसों के फेरे बढ़ाए, मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर लगाईं 10 बसें

Fri, 21 Oct 2022 12:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Oct 2022 12:26 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में दीपावली को लेकर परिवहन विभाग ने यात्रियों की ज्यादा भीड़ होने की संभावना को देखते हुए  22 से 31 अक्तूबर तक प्रोत्साहन योजना लागू की है। लगातार 10 दिन की ड्यूटी करते हुए 3000 किमी बस संचालित करेंगे और उन्हें वेतन के अतिरिक्त 4000 का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

विज्ञापन
Diwali 2022: Increase  frequency of 100 buses for convenience of passengers, 10 buses installed on Muzaffarnag
मुजफ्फरनगर बस स्टेंड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज पर बसों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ होने की संभावना को देखते हुए परिवहन विभाग ने व्यवस्था बनाई है। चालक और परिचालकों से ज्यादा काम लेने के मद्देनजर 22 से 31 अक्तूबर तक प्रोत्साहन योजना लागू की है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 100 बसों के दो दो फेरे भी बढ़ाए हैं। दस बसें मुजफ्फरनगर से लखनऊ मार्ग पर लगाई हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर ने बताया 
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर ने बताया कि जो चालक परिचालक (नियमित एवं संविदा)  22 से 31 अक्टूबर तक लगातार 10 दिन की ड्यूटी करते हुए 3000 किमी बस संचालित करेंगे उन्हें वेतन के अतिरिक्त 4000 का प्रोत्साहन दिया जाएगा। नौ दिन ड्यूटी कर 27 सौ किमी चलाने पर एक मुश्त 3150 का भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 700 मीटर ट्रैक पर 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल, सांसद ने किया सफर, अगले माह ट्रायल
विज्ञापन
विज्ञापन


जो 3000 किमी से अतिरिक्त बस चलाएंगे, उन्हें अतिरिक्त किमी पर 55 पैसे प्रति किमी से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इसी प्रकार कार्यशाला के कर्मचारियों को 10 दिन ड्यूटी करने पर 1200 रुपये एवं नौ दिन ड्यूटी करने पर 1000 का भुगतान होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि त्योहार के मद्देनजर प्रोत्साहन योजना लागू की गई है इस अवधि में विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी चालक और परिचालक को साप्ताहिक अवकाश मान्य नहीं होगा।

       चेतावनी

  • डबल क्रू वाली (चालक)  कोई भी बस 700 किमी, सिंगल क्रू की बस 350 किमी प्रतिदिन से कम नहीं चलेगी।
  • रात में संचालित होने वाली डबल क्रू की किसी भी बस पर सिंगल चालक न भेजा जाए।
  • सभी चालक एवं परिचालक मार्ग पर पड़ने वाले डिपो से ही डीजल लेंगे। निजी पंप से किसी भी दशा में डीजल नहीं लिया जाएगा।


बसों की दूरी तय की
जो व्यवस्था बनाई है उसमें नियमित व संविदा चालक परिचालकों को प्रतिदिन बसों का संचालन करने के लिए एक दूरी तय की गई हैं। कम से कम दूरी 360 किमी रखी गई हैं। सबसे ज्यादा दूरी मुजफ्फरनगर से पानीपत, काठगोदाम, पानीपत-बिजनौर जाने वाली बस की 1006 किमी रखी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed