फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divya will leave for Birmingham today, aspires to convert bronze into gold

बढ़िया की उम्मीद : आज बर्मिंघम रवाना होगी दिव्या, कांसे को गोल्ड में बदलने की ख्वाहिश

Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
सार

पहलवान दिव्या काकरान ने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगा दी है। महिला कुश्ती के अखाड़े में जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाली पुरबालियान गांव की बेटी दिव्या से फिर पदक की उम्मीद है।

विज्ञापन
Divya will leave for Birmingham today, aspires to convert bronze into gold
दिव्या काकरान अपने मंगेतर सचिन प्रताप के साथ, फाइल फोटो - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान मंगलवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होने के लिए रवाना होंगी। चार साल पहले कांस्य पदक जीत चुकी दिव्या से इस बार स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन


महिला कुश्ती के अखाड़े में जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाली पुरबालियान गांव की बेटी दिव्या से फिर पदक की उम्मीद है। मंगलवार को कुश्ती टीम के साथ सुबह नौ बजे काकरान बर्मिंघम के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


पिता सूरज पहलवान का कहना है कि दिव्या ने चार साल पहले गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था, इस बार पहले से बेहतर तैयारी है। उम्मीद है कि बेटी पहले से अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतेगी। भाई दीपक काकरान कहते हैं कि दिव्या ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है, पदक की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्या ने लगाई पदकों की झड़ी
पहलवान दिव्या काकरान ने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगा दी है। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी है। कामयाबी के चलते उन्हें अर्जुन और रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड मिला।


तैयारी बेहतर, बढ़िया की उम्मीद : दिव्या
पहलवान दिव्या काकरान ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों की बढ़िया तैयारी हुई है। हर खिलाड़ी की तरह अच्छे से अच्छा प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाने का सपना है। पदक के लिए पूरी ताकत लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed