फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divya selected for Senior National Wrestling Championship

दिव्या का सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन

Fri, 29 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Divya selected for Senior National Wrestling Championship
गांव पुरबालियान की पहलवान दिव्या काकरान। - फोटो : KHATAULI
दिव्या का सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान का बृहस्पतिवार को सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में चयन हो गया है। दिव्या के नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हो जाने से उसके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

दिव्या मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान की निवासी है। उनके पिता पहलवान सूरजवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को किशनगंज दिल्ली में रेलवे की ओर से 11 नवंबर से 13 नवंबर तक नंदिनी नगर गोंडा में होने वाली सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का चयन करने के लिए ट्रायल हुआ। दिव्या ने रेलवे की पहलवान कविता को हराकर 72 किलोग्राम भार वर्ग में इस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। दिव्या अब तक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 74 मेडल जीत चुकी हैं। दिव्या इस समय शाहदरा दिल्ली में स्पोर्ट्स कोटे में सीनियर टिकट कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। दिव्या के राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित हो जाने से उसके गांव पुरबालियान तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed