फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divya Kakran's Facebook account hacked

दिव्या काकरान का फेसबुक अकाउंट हैक

Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Divya Kakran's Facebook account hacked
पहलवान दिव्या काकरान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिव्या काकरान का फेसबुक अकाउंट हैक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम करने वालों ने पहलवान दिव्या काकरान का फेसबुक अकाउंट पेज हैक कर लिया है। दिव्या ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। उनके पिता सूरज पहलवान की ओर से नई दिल्ली के सीलमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जिले के गांव पुरबालियान की बेटी दिव्या काकरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान है। वर्तमान में वह दिल्ली के गोकलपुर इलाके में परिवार समेत रह रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 71 पदक जीत चुकी दिव्या फिलहाल टोकियो ओलंपिक में जाने की तैयारी कर रही है और इन दिनों लखनऊ के सांई सेंटर में चल रहे कैंप में प्रशिक्षण ले रही है। दिव्या ने अपना फेस बुक अकाउंट भी बनाया हुआ है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे किसी ने उसका एफबी अकाउंट पेज को हैक कर लिया। प्रशिक्षण के बाद जैसे ही दिव्या ने फेसबुक अकाउंट खोलना चाहा तो वह नहीं मिला मिला। उसने इसकी जानकारी सांई सेंटर के अधिकारियों और अपने पिता को भी दी। साथ ही दिव्या ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी अपने फैंस को उसका फेसबुक पेज हैक किए जाने की जानकारी वीडियो डाल कर दी। कहा कि किसी ने उसका अकाउंट हैक कर लिया है, इसलिए उससे गलत मैसेज आ सकते हैं, वह जल्द दूसरा अकाउंट बनाएंगी। पिता सूरज पहलवान ने बताया कि दिव्या के एफबी अकाउंट में करीब 40 हजार फालोअर्स हैं उसे हैक किया गया है। इस संबंध में सीलमपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed