फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divya Kakran engaged, married after Olympics

दिव्या काकरान ने की सगाई, ओलंपिक के बाद शादी

Tue, 25 Jan 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Divya Kakran engaged, married after Olympics
दिव्या काकरान ने की सगाई, ओलंपिक के बाद शादी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान की शादी तय हो गई है। पारिवारिक समारोह में मेरठ निवासी नेशनल खिलाड़ी सचिन प्रताप के साथ दिव्या की सगाई हो गई। इस दौरान दोनों परिवार मौजूद रहे। दिव्या ने बताया कि ओलंपिक के बाद ही वह शादी करेंगी, फिलहाल सगाई हुई है।
पुरबालियान गांव की बेटी दिव्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। काकरान के पिता सूरज पहलवान ने बताया कि मंगलवार को दिव्या की सगाई नेशनल बॉडी बिल्डर खिलाड़ी सचिन प्रताप के साथ हुई है। सचिन मूल रूप से शामली के जाफरपुर गांव का रहने वाला है और इन दिनों परिवार के साथ मेरठ में रहता है। सचिन के पिता मेरठ में रहते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
पिछले साल जीता था कांस्य
मुजफ्फरनगर। दिव्या ने पिछले दिनों सर्बिया में खेली गई अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। काकरान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 77वां पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ओलंपिक का पदक बाकी
दिव्या काकरान के पिता सूरज पहलवान ने बताया कि दिव्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीत लिया है। अब सिर्फ ओलंपिक का पदक ही बाकी है। दिव्या इसके लिए पूरी जी जान से तैयारी में जुटी हुई है। उसने अंडर-23 विश्व चैंपियन के पदक को लक्ष्य बनाया था, जिसे जीत लिया है। दिव्या ने कहा कि उसका लक्ष्य पहले ओलंपिक पदक जीतना है। परिवार के कहने पर उसने सगाई की है। दोनों परिवार पुरबालियान में एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed