फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District selection for third water award

तृतीय जल पुरस्कार के लिए जिले का चयन

Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
District selection for third water award
मुजफ्फरनगर। तृतीय जल पुरस्कार के लिए भारत सरकार ने जिले का चयन किया है। जिले के गांवों में सत्यापन को भारत सरकार के केंद्रीय जल आयोग एवं भूगर्भ आयोग भारत सरकार की टीम पहुंची।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह एवं सीडीओ आलोक यादव के निर्देशन में जनपद को तृतीय जल पुरस्कार के लिए भारत सरकार द्वारा चयन किया गया है। इसके सत्यापन को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्राजय की केंद्रीय जल आयोग एवं भूगर्भ आयोग की यहां पहुंची है। टीम ने खतौली की ग्राम पंचायत अंबरपुर, मथेड़ी, हुसैनपुर में नदी में कराए गए कार्य मेढ़ बंदी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोक पिट तथा तालाबों के जीर्णोद्धार को देखा। इसी प्रकार विकासखंड सदर के ग्राम पंचायत जड़ौदा का भ्रमण किया गया तथा शहर के सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। त्रिवेणी डिस्टलरी जाकर प्रदूषण संबंधी कार्यों का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत किनौनी में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराए गए तालाबों का निरीक्षण किया गया तथा खेड़ी गांव एवं भैंसी में लघु सिंचाई के चैक डेम के कार्यो को देखा। मौके पर सभी कार्य सही पाए गए। इस निरीक्षण में जिले के जल शक्ति अभियान नोडल अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed