फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District President of BKU Chaduni put under house arrest in Khatauli

Muzaffarnagar News: खतौली - भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष किए गए नजरबंद

Fri, 23 Feb 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
District President of BKU Chaduni put under house arrest in Khatauli
खतौली के गांव भैंसी में तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता। संवाद
- पुतला फूंकने एवं धरना देने की जानकारी होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। आंदोलनकारी किसानों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में पुतला फूंकने एवं धरना देने की जानकारी होने पर पुलिस ने भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत को उनके आवास गांव भैंसी में ही नजरबंद कर दिया। तहसीलदार और सीओ ने पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच कर उनसे ज्ञापन लिया।
किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने तथा धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर बुधवार शाम को ही जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत को उनके आवास गांव भैंसी में पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। गांव में भाकियू चढ़ूनी कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे। बृहस्पतिवार को तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने सीओ यतेंद्र नागर, प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया के साथ गांव पहुंची।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि आंदोलनकारी किसानों पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए। फसलों पर एमएसपी की गारंटी देने, हर बेरोजगार युवक को पांच लाख की आर्थिक मदद देने, गन्ने का भुगतान न करने वाली चीनी मिलों में गन्ने की आपूर्ति रोक कर भुगतान करने वाली मिलों को गन्ना आपूर्ति हेतु मील निर्धारित करने आदि की सात मांगो का मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सतेंद्र अहलावत, अर्जुन अहलावत, रिजवान ठेकेदार, जावेद, धीरज अहलावत, फजलू, सोमदत, अनुज, पंकज राठी, डाॅ. रमेश, अरुण, राजू शर्मा, तेजपाल, राजेद्र, प्रमोद, केहर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed