फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District police equipped with body protector

नए हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर से लैस हुई जनपद पुलिस

Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
District police equipped with body protector
जनपद पुलिस को सुरक्षा के लिए मिले नए संसाधन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नए हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर से लैस हुई जनपद पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गत 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद पुलिस को अधिक सुरक्षित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत शासन से नए और अधिक सुरक्षित हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर मंगाए गए हैं, जिन्हें जल्द ही थानों को आवंटित किया जाएगा।

सीएए को लेकर शहर क्षेत्र में गत 20 दिसंबर को व्यापक हिंसा हुई थी। हिंसा के दौरान उग्र भीड़ ने विशेषकर पुलिसकर्मियों व उनके वाहनों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़, पथराव, फायरिंग व आगजनी की थी। हिंसा में एडीजी प्रशांत राय समेत 28 अफसर व पुलिसकर्मी भीड़ के पथराव में घायल हुए थे। इनमें एसपी सिटी सतपाल आंतिल को पैर में गोली भी लगी थी। सीएए को लेकर हुए उपद्रव में पुलिस को हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर की कमी खली थी। यही कारण था कि पुलिसकर्मी उपद्रव के दौरान क्रिकेट खेलने वाला हेलमेट लगाए हुए नजर आए थे। बवाल के बाद अफसरों ने शासन से अविलंब नए व अधिक सुरक्षित हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर दिए जाने की मांग की थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शासन द्वारा जनपद पुलिस को नए हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर उपलब्ध करा दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस लाइन ग्राउंड में इनका सेफ्टी चेक किया जा रहा है। सेफ्टी चेक पूरा होने के बाद नए हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर जनपद पुलिस के सभी थानों में उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed