फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Panchayat candidate's wife including three dead

जिला पंचायत प्रत्याशी की पत्नी समेत तीन की मौत

Sun, 25 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat candidate's wife including three dead
जिला पंचायत प्रत्याशी की पत्नी सहित तीन की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। जनपद में रविवार को जिला पंचायत प्रत्याशी की पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग बीमारी से मौत होने का दावा कर रहा है। वहीं, ग्रामीणों में कोरोना से मौत होने की आशंका को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात निवासी भाजपा के पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ. दिनेश धीमान जिला पंचायत के वार्ड-39 से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। उनकी पत्नी सुमन बाला (45) कई दिन से बीमार थीं, जिन्हें मेरठ के एक्स-नोवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉ. दिनेश धीमान के अनुसार पत्नी के गाल ब्लेडर में स्टोन था, जिसका ऑपरेशन किया जाना था। ऑपरेशन से पहले ही उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक से काफी कम हो गया। ब्लडप्रेशर भी काफी डाउन हो गया। इसके चलते शनिवार देर रात 10.30 बजे मेरठ हॉस्पिटल में ही सुमन बाला का निधन हो गया। डॉ. दिनेश धीमान का कहना है कि उनकी पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी कराई गई, जो नेगेटिव थी। रविवार सुबह मेरठ हॉस्पिटल से शव सीधे शुक्रतीर्थ ले जाया गया, जहां गंगा तट स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उधर, भोपा क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ निवासी श्रमिक अर्जुन की पत्नी बीता (38) कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार मोरना स्थित एक निजी डॉक्टर के यहां चल रहा था। रविवार सुबह अचानक बीता की तबीयत बहुत अधिक खराब हो गई, जिस पर परिजन उसे लेकर भोपा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी शहजाद गांव बेहड़ा सादात में ईंट-भट्ठा चलाता था। रविवार सुबह अचानक उसकी भी तबीयत खराब हुई, जिसे एक निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को गांव ले जाकर गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया है। एक साथ तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में कोरोना की आशंका को लेकर दहशत का माहौल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इससे इंकार करते हुए बीमारी से मौत होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed