फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District malaria officer also infected corona

जिला मलेरिया अधिकारी भी कोरोना संक्रमित

Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
District malaria officer also infected corona
जिला मलेरिया अधिकारी भी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शनिवार को भी विभिन्न स्थानों पर हुई जांच के दौरान 77 नए मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी भी संक्रमित मिली है। जिले में टोटल केस बढ़ कर 3923 हो गए है, जिनमें से एक्टिव केस 1188 है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को 77 नए केस कोरोना के मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अलका भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। उत्तरी सिविल लाइन में पांच, वृंदावन सिटी में तीन, पार्श्वनाथ कालोनी में दो, नई मंडी में तीन, अबूपुरा में तीन मरीज मिले हैं। एचडीएफसी बैंक, रामपुरी, जनकपुरी, भरतिया कॉलोनी, दक्षिणी सिविल लाइन, आदर्श कॉलोनी, मदीना कॉलोनी, कंबल वाला बाग, अंबा विहार, पटेलनगर, ब्रहमपुरी, बाग जानकीदास, रहमानिया कॉलोनी, साकेत, खालापार, गंगा नगर, हनुमानपुरी, महावीर चौक, नूरनगर, पुरकाजी, युसुफपुर, सीएचसी जानसठ, रहकड़ा, मूलचंद विहार, भैंसी, पीनना, अलीपुर, अकबरगढ़, थाना चरथावल, भौराकलां, शाहपुर आदि स्थानों पर भी मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 74 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 2681 मरीज ठीक हो चुके हैं। टोटल कोरोना के मरीज 3923 मिल चुके है, जिनमें से एक्टिव केस 1188 है।
विज्ञापन

कम नहीं हो रही भीड़ मास्क से भी लापरवाह बने
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते तीन दिनों से एक सौ से अधिक मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को भी 77 नए मरीज मिले। बावजूद इसके लोग लापरवाह बने हैं। बाजारों में भीड़ भी कम नहीं हो रही है। बाजार में आने और भीड़ में रहने के बावजूद लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। शनिवार को भी शिव चौक, भगत सिंह रोड, मीनाक्षी चौक, रुड़की रोड पर काफी भीड़ रहने से जाम की स्थिति रही। इस दौरान काफी लोग बिना मास्क लगाए घूमते नजर आए। पुलिस भी बिना मास्क वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों की ये लापरवाही कोरोना का संक्रमण बढ़ा रही है, जो चिंता की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed