फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Magistrate listened to the problems of the villagers

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate listened to the problems of the villagers
बुढ़ाना में समाधान दिवस में समस्या सुनते जिलाधिकारी व एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि समस्या का समाधान न करने वाले कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समय पर समाधान करें। शिकायतें लंबित नहीं होनी चाहिए। समाधान दिवस में 27 शिकायतें आईं। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतें लंबित नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का समय पर समाधान करें। शिकायतों का समय पर समाधान न करने वाले कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। सरकारी जमीन व चकरोड आदि कब्जा मुक्त होनी चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। समाधान दिवस में सभी विभागों की कुल 27 शिकायतें आईं। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट, तहसीलदार जयेंद्र सिंह व सीओ विनय गौतम सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बारिश अधिक होने के कारण फरियादियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed