{"_id":"5dc853b08ebc3e5b521ee85b","slug":"district-level-volleyball-competition-launched-khatauli-news-mrt452945739","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रतीर्थ में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रतीर्थ में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
शुकतीर्थ मेले में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलीबाल में भोकरहेड़ी ने अगले राउंड में स्थान बनाया
मोरना। मेला परिसर में जिलास्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी ने किया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से आई गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
शुकतीर्थ कार्तिक गंगा मेले में ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को बढ़ावा और प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मेला खेल अधिकारी जिला कुश्ती संघ सचिव रामपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम मुकाबले में कुटबा गांव की टीम ने कादीपुर को 25-19, 25-22 से, स्टेडियम ने नगंला मंदौड़ को 25-23, 25-21 से, भोकरहेड़ी ने भेड़ाहेड़ी की टीम को 25-18, 25-20 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं, इस प्रतियोगिता में गांव निरगाजनी, सोंटा, दूधाधारी खेड़ी, अथाई, छछरौली आदि की टीमें हिस्सा ले रही हैं। अशोक कुमार, आशीष, लाला, रवि कुमार आदि मुख्य निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं।