{"_id":"5dc852fa8ebc3e5b25085a8e","slug":"district-level-kabaddi-competition-morena-khatauli-news-mrt45294521","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबडडी प्रतियोगिता में इटावा की टीम ने ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबडडी प्रतियोगिता में इटावा की टीम ने ट्रॉफी जीती
विज्ञापन
शुकतीर्थ मेला खेल ग्राउंड में कबडडी प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी प्रतियोगिता में इटावा की टीम ने ट्रॉफी जीती
मोरना। जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के सौजन्य से जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गांव इटावा की टीम ने बसेड़ा गांव की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता-उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि चौधरी विवेक बालियान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शुकतीर्थ में मेला परिसर के खेल ग्राउंड में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में बसेड़ा की टीम ने सोरम को 32-20 से, दूसरे सेमीफाइनल में इटावा की टीम ने काकड़ा को 30-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में गांव इटावा टीम के खिलाड़ियों ने बसेड़ा की टीम को 43-34 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य अतिथि नूतन शर्मा, डा. वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, संजय राठी, हरेंद्र सिंह, अमित राठी, बब्बू राठी, ज्ञानेंद्र बबलू, रामकुमार शर्मा, प्रधान नेमपाल सिंह, गुफरान प्रधान, यशपाल सिंह आदि ने बेस्ट रेडर हरेंद्र इटावा को विशेष पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।