फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Kabaddi Association in village Soram

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का भविष्य संवार रहे हैं रामपाल

Tue, 24 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
District Kabaddi Association in village Soram
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का भविष्य संवार रहे हैं रामपाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में जिला कबड्डी संघ के सचिव एवं कबड्डी कोच एकेडमी संचालित कर ग्रामीण क्षेत्रों के बालक व बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर उनका भविष्य बनाने में लगे हैं।

शाहपुर ब्लॉक के गांव सोरम निवासी कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह गांव में सोरम कबड्डी क्लब संचालित करते हैं। वे गांव और आसपास क्षेत्र के करीब 80 बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में खेल के माध्यम से कॅरियर बनने की संभावनाओं को देखते हुए युवाओं का खेलकूद की ओर रुझान बढ़ा है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में युवा वर्ग नशे आदि बुरी आदतों की ओर बढ़ रहा है , जबकि खेलो से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ युवा निरोगी होने के साथ बुरी आदतों से दूर रहते है। कबड्डी मिट्टी से जुड़ा खेल है, जिसके चलते युवाओं में देश भक्ति भरी होती है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक व बालिका मैदान पर काफी मेहनत कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि वर्तमान में कबड्डी मिट्टी के मैदान व मैट पर खेली जा रही है। उन्होंने बताया कि विकास खंड क्षेत्र में जितने भी युवा पुलिस, अर्द्धसैनिक बल व सेना आदि में चयनित हुए उनमें से 80 प्रतिशत से अधिक स्पोर्ट्स के चलते भर्ती हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते सभी खिलाड़ियों का इसके सचेत किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों से आग्रह किया जा रहा है कि वो भी अपने आसपास वालों को इससे बचाव के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed