फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Jail inmate got chest pain, died in hospital

Muzaffarnagar News: जिला जेल के बंदी के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में मौत

Fri, 14 Apr 2023 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
District Jail inmate got chest pain, died in hospital
शामली के झिंझाना के गांव हथछाेया का रहने वाला था बंदी
विज्ञापन

गिरोहबंद अधिनियम के मामले में जेल में था बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला जेल में बंद बंदी तेजवीर सिंह (51) की सीने में दर्द होने के बाद मौत हो गई। वह गिरोहबंद अधिनियम के मामले में जेल में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
जनपद शामली के थाना झिंझाना के गांव हथछोया निवासी तेजवीर सिंह सात जुलाई 2022 को जेल भेजे गए थे। शुक्रवार को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें जेल के अस्पताल में उपचार दिया गया। इसके बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के बाद तेजवीर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

जेलर योगेश कुमार ने बताया कि तेजवीर सिंह के खिलाफ थाना झिंझाना में अपमिश्रित शराब की बरामदगी, गिरोहबंद अधिनियम तथा सहारनपुर जनपद के गांव नानौता थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हैं। अन्य दो मामलों में उनकी जमानत हो चुकी थी। मगर, गिरोहबंद अधिनियम के मुकदमे में जमानत होने के बाद जमानत के कागजात तस्दीक होने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सीने में दर्द होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा था। वहां से मौत होने पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। मंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed