फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District in the grip of cold wave, life stopped

शीतलहर की चपेट में जिला, जनजीवन ठहरा

Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
District in the grip of cold wave, life stopped
धूप के साथ खिले चेहरे...कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद शनिवार को धूप चमकी तो लोगों के चेहरे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शीतलहर की चपेट में जिला, जनजीवन ठहरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कई दिनों से जिला शीतलहर की चपेट में है। तापमान में जबर्दस्त गिरावट के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन इससे भी ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। शाम होते ही फिर से ठंड का कहर शुरू हो गया।
शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इसका असर दोपहर एक बजे तक बना रहा। इसके बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के चले ठंड में कोई कमी नहीं आई। लोगों ने धूप में बैठकर तो थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन जैसे ही धूप ढलने लगी ठंड का असर फिर बढ़ने लगा। जिले का अधिकतम तापमान 19 तथा न्यूनतम चार डिग्री रहा। ठंडी के हवा के चलते लोग घरों से निकलने से परहेज करते रहे। शाम को स्थिति और भी खराब हो गई। लोग आठ बजे तक अपने घरों में पहुंच गए और बाजारों में जल्दी ही सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

कहीं मौसम की मार कर न दे बीमार
बीते कई दिनों से ठंड खूब कहर ढहा रही है। शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में यदि सावधानी न बरती जाए तो बीमार पड़ सकते हैं। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिजिशियन डा. योगेंद्र त्रिखा बताते हैं कि लोग धूप निकलने पर गर्म कपड़े उतार देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ठंडी हवा का असर धूप में भी बना रहता है। इसलिए गर्म कपड़े पहने रहें। क्योंकि धूप ढलते ही एकदम से ठंड बढ़ जाती है और मौसम का बदलता यह मिजाज बीमार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed