फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Horticulture Officer accused of rape attempt

उद्यान अधिकारी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
District Horticulture Officer accused of rape attempt
मुजफ्फरनगर। जिला उद्यान अधिकारी पर एक महिला सहकर्मी ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाया है। विरोध करने पर पिटाई करने का भी आरोप है। वहीं अफसर का आरोप है कि महिला ने उसे तमाचा मारा और बाद में अपने पति के साथ मिलकर उस पर हमला बोला और उसने भागकर जान बचाई। दोनों पक्षों ने सिविल लाइन में तहरीर दी है। पुलिस ने अफसरों को अवगत कराते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला उद्यान विभाग में सोमवार शाम साढे़ चार बजे उस समय हंगामा हो गया, जब जिला उद्यान अधिकारी पर एक महिला सहकर्मी ने पिटाई और दुष्कर्म के प्रयास आरोप लगाया। महिला के शोर से कंपनी बाग में टहल रहे लोग मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी महिला कर्मचारी ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह अपने कक्ष में पटल पर कार्य में व्यस्त थीं। इसी बीच जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान उनके कक्ष में आए और छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि इस आचरण का विरोध करने पर अफसर ने महिला कर्मी के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला कर्मी का चश्मा भी टूट गया। मारपीट करते गाली गलौज करने और झूठे मामलों में फंसाने तथा नौकरी से हटवाने की भी धमकी दी गई। महिला कर्मी का आरोप है कि जब से अफसर ने यहां पर चार्ज संभाला है, तभी से वह बदसलूकी करते आ रहे हैं। इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी शिकायत की जा चुकी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला कर्मी की सरकारी अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी कराई है।
विज्ञापन

उधर, जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान का कहना है कि सभी आरोप झूठे है। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर कपिल से उर्दू अनुवादक महिला कर्मी के पास रखा उपस्थिति और डिस्पेच रजिस्टर मंगवाया था, मगर महिला कर्मी ने देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि जब वे खुद महिला कर्मी के पास रजिस्टर लेने पहुंचे तो महिला कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने फोन करके अपने पति जो बघरा ब्लाक में उर्दू अनुवादक है, को बुला लिया। जब वे जीप में बैठ कर जाने लगे तो महिला उसके पति और दो अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है। उन्होंने दफ्तर से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना को लेकर दोनो ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने भी खोला मोर्चा
उद्यान विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने भी डीएचओ सतेंद्र पाल मान पर कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने और शोषण करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि जुलाई माह से कर्मचारियों को वेतन जारी नहीं किया गया है।
चर्चाओं में रहा डीएचओ सतेंद्र का कार्यकाल
जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान एक साल से चर्चाओं में रहे है। कर्मचारियों ने 27 मार्च 2021 को उच्चाधिकारियों से उनकी शिकायत की थी। इस मामले में उप निदेशक उद्यान सहारनपुर मंडल जय करण सिंह ने 30 मार्च को शिकायत को सही पाने पर डीएचओ सतेंद्र पाल अनुत्पादक प्रक्षेत्र में कर्मचारियों की नियुक्ति को अनुचित ठहराते हुए नाराजगी प्रकट की थी और राजकीय हित में प्रतिकूल आचरण नहीं करने की चेतावनी देते हुए स्थानांतरण को निरस्त कर पूर्व व्यवस्था में कर्मचारियों का समायोजन करने के निर्देश दिए थे। कर्मचारियों के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले सीडीओ आलोक कुमार जांच कर चुके हैं।
दोनों ओर से तहरीर आई
सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों की डॉक्टरी कराई है। मामला अफसरों के संज्ञान में है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

डीएम ने सीडीओ को सौंपी जांच
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी की शिकायतें लगातार आ रही हैं। सीडीओ आलोक यादव को पूरे प्रकरण की जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed