फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Bar Association Election: Anil Jindal became the president and Jitendra Kumar general secretary

Muzaffarnagar: जिंदल पैनल के सदस्यों ने चुनाव में मारी बाजी, अनिल जिंदल अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार बने महासचिव

Sat, 24 Dec 2022 08:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Dec 2022 08:59 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में जिंदल पैनल के सभी सदस्यों ने बाजी मारी है। अनिल जिंदल अध्यक्ष बने हैं, जबकि जितेंद्र कुमार महासचिव बने।

विज्ञापन
District Bar Association Election: Anil Jindal became the president and Jitendra Kumar general secretary
चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। त्रिकोणीय मुकाबले में अनिल जिंदल अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार महासचिव चुने गए हैं। अध्यक्ष अनिल जिंदल के पैनल ने चुनाव में बाजी मारी। नतीजों के बाद अधिवक्ताओं ने देर रात तक जश्न मनाया

विज्ञापन


शनिवार को फैंथम हॉल में मतगणना कराई गई। दिनभर चली मतगणना के बाद शाम के समय नतीजे घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि अनिल जिंदल ने 952 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुनेश चंद त्यागी को 475 और योगेंद्र कुमार शर्मा को 432 वोट मिले। महासचिव पद पर जितेंद्र कुमार ने 805 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके सामने चुनाव लड़े ओंकार तोमर को 542 और संजीव कुमार प्रधान को 497 वोट ही हासिल हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार पुंडीर ने (1036) मत लेकर जीत हासिल की, जबकि हकीम अली को (722) मत मिले। 
विज्ञापन


ये भी बन गए विजेता
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर विवेक त्यागी (909), वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर यशपाल सिंह बालियान (705) और देवेंद्र कुमार कैल (668) वोट लेकर दोनों विजयी रही। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए नीशूकांत शर्मा (638) और मनोज त्यागी (593) वोट लेकर दोनों पदों पर विजयी हुए। सह सचिव के तीन पदों के लिए ठाकुर कुलदीप कुमार (855), शिखा कौशिक (669) और तौसीन अहमद (663) वोट लेकर तीनों पदों पर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास

यह चुने गए वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य
वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर अभिषेक अग्रवाल (879), मनोज कुमार शर्मा (807), सुरेंद्र सिंह (726), कुलदीप सिंह (698), नेपाल सिंह (658) और कमल गुप्ता (637) ने बाजी मारी है। कनिष्ठ सदस्यों के छह पदों पर निशा रानी (846), अब्दुल माजिद त्यागी (752), योगिता वर्मा (706), अमित कुमार (693), शांतनु पुंडीर (684) और सादिक बेग (631) वोट लेकर विजयी रहे। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जो बेरोजगारों को बनाता था शिकार, पकड़े गए आरोपियों ने उगले बड़े राज

इन्होंने कराई मतगणना
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा के अलावा चुनाव अधिकारी रियाज हसन राठी, आमोद कुमार त्यागी, रमेश चंद गोयल, ठाकुर नीरज कुमार, मनोज सौदाई, सुदेश कुमार काशीया और सत्येश्वर सिंह ने शांतिपूर्ण मतगणना कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed