फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Agriculture & Industrial Exhibition

औद्योगिक प्रदर्शनी के पंडाल में बंग संध्या में पत्नी संग जमकर थिरके डीएम

Sun, 01 Jul 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 01 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
District Agriculture & Industrial Exhibition
कार्यक्रम में झूमते डीएम राजीव शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के पंडाल में आयोजित बंग संध्या में डीएम राजीव शर्मा और मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सक्सेना जमकर थिरके। पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाषा समझ नहीं आने से श्रोता कार्यक्रम में ठहर नहीं पाए। कार्यक्रम अफसरों और उनके परिवार के सदस्यों तक ही सिमट कर रह गया। आगे की वीआईपी गैलरी तक खाली पड़ी रही।    
विज्ञापन

   
नुमाइश पंडाल में विकास प्राधिकरण के सहयोग से शुक्रवार रात बंग संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने अपनी ही भाषा में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


आम आदमी की समझ में भाषा नहीं आने से पंडाल में अधिकतम लोग उठकर चले गए। केवल अफसर, उनके परिजन और एमडीए से जुडे़ लोग ही कार्यक्रम में मौजूद रहे। वीआईपी गैलरी तक खाली रही। पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजन प्रस्तुत किए। संगीतमय नृत्य करते हुए कुछ कलाकार मंच से नीचे उतर आए और भक्ति के आनंद की अनुभूति करते हुए जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों के साथ नृत्य करने के लिए डीएम राजीव शर्मा अपनी  पत्नी सुधा शर्मा संग के खड़े हो गए। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सक्सेना भी नृत्य के लिए खडे़ हो गए, इन सबने कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया। मौके पर जो अधिकारी और कर्मचारी बैठे थे उन्होंने इस नृत्य का भरपूर आनंद लिया।        

नुमाइश का सबसे महंगा कार्यक्रम       
मुजफ्फरगनर। बंग संध्या नुमाइश का सबसे महंगा कार्यक्रम रहा। पंडाल में श्रोताओं ने भले ही सैकड़ों की संख्या पार न की हो, लेकिन पैसे के हिसाब से डीएम की पसंद का यह कार्यक्रम अब तक का सबसे महंगा था। इस कार्यक्रम पर छह लाख खर्च किया गया। यह सारी धनराशि प्रदर्शनी के खाते से दिया गया।        

भारतीय संस्कृति विश्व शांति की प्रेरक
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में आचार्यकुल ने राष्ट्रीय एकता और विश्व शांति पर गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रारंभ से ही विश्व शांति की पैरोकार रही है।  नुमाइश पंडाल में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता खुदाई खिदमतगार के फैजल खान ने कहा कि महात्मा गांधी और विनोबा भावे ने राष्ट्रीय एकता और विश्व शांति का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति विश्व में शांति का संदेश देने वाली संस्कृति है। संस्कृति चेतना के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य, डॉ रचना तैलंग, ब्रह्मा कुमारी जयंती बहन, पूनम विश्नोई, सतीश उपाध्याय, कस्तूर सिंह स्नेही,


डॉ पुष्पलता ने संपूर्ण धरती पर एकता, बंधुत्व, प्रेम, शांति और सौहार्द का वातावरण स्थापित करने में गांधी और विनोबा के विचारों को अपनाने पर बल दिया। संचालन महबूब आलम ने किया। संयोजक होतीलाल शर्मा ने सभी वक्ताओं का आभार जताया। सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र पाल, सीताराम, प्रेरणा मित्तल, सत्यपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, अनीता सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, चंद्रसैन शर्मा आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed