फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distribution of tablets to ITI students

आईटीआई के छात्रों को टैबलेट का वितरण

Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Distribution of tablets to ITI students
मुजफ्फरनगर। लोकवाणी सभागार में डिजीशक्ति योजना के अंतर्गत सीडीओ आलोक यादव ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में आईटीआई अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सीडीओ आलोक यादव रहे। सीडीओ ने कहा कि डिवाईस का उपयोग मात्र वीडियो देखने तक ही सीमित न रहे, अपितु इसका उपयोग अपनी पढ़ाई एवं कोर्स के स्तर को बढ़ाने के लिए किया जाये। शासन द्वारा इस डिवाईस पर प्रत्येक छात्र के विषय के अनुसार ऑनलाईन कोर्स निशुल्क उपलब्ध कराये जायेगें जिसके माध्यम से आप अपने विषय के बारे में सीमित न होकर नयी नयी तकनीकि के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। जनपद में 10960 स्मार्टफोन एवं 6320 टेबलेट प्रथम चरण में अतिंम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए प्राप्त हुये थे, जिन्हें संस्थाओं को वितरण के लिए उपलब्ध करा दिये गये है। आईटीआई के प्रधानाचार्य मनोज दूबेे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हुआ वितरण
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संस्थान के जनरल नर्सिंग मेडिकल के अंतिम वर्ष के 73 छात्रों को मुफ्त टैबलेट योजना के तहत गौरव स्वरूप और प्राचार्य डॉ रोहताश के यादव ने लैपटॉप का वितरण किया। प्राचार्य ने बताया कि यह कैसे अकादमिक और व्यक्तिगत रूप से उनके कौशल को उन्नत करेगा। इस अवसर पर नंदीबाम फजटन चानू प्रिंसिपल नर्सिंग इंस्टीट्यूट, के नलिनी देवी वाइस-प्रिंसिपल नर्सिंग इंस्टीट्यूट, डॉ श्रुति सहगल, प्रशांत गुप्ता, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed