फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distribution of 13,334 Gharauni in 64 villages of Deoband Tehsil

देवबंद तहसील के 64 गांवों में 13,334 घरौनी का वितरण

Fri, 24 Dec 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Distribution of 13,334 Gharauni in 64 villages of Deoband Tehsil
देवबंद में स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांवों के लोगों को घरौनी वितरित करते विधायक बृजेश सिंह - फोटो : DEVBAND
देवबंद। स्वामित्व योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देवबंद तहसील के 64 गांवों की 13 हजार 334 घरौनियों का वितरण भाजपा विधायक ब्रजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि इस योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल 2020 में की गई थी। वर्ष 2025 तक देशभर के समस्त गांवों में यह योजना लागू करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश गांवों में यह योजना लागू हो गई है। तहसील देवबंद में 237 में से 164 गांवों में योजना के अंतर्गत सर्वे हो चुका है। 64 गांवों की घरौनी तैयार हो चुकी है। जिस प्रकार कृषि भूमि का रिकार्ड खतौनी के रूप में रहता है, जबकि गांवों में आबादी की भूमि का लोगों के पास कोई रिकार्ड नहीं होता था। लोग गांव में आबादी की भूमि की न तो हैसियत बनवा सकते थे न ही वह ऋण ले सकते थे। मोदी सरकार द्वारा ग्रामीणों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आबादी की भूमि का रिकार्ड घरौनी के रूप में जारी करने का निर्णय लिया गया। घरौनियों के माध्यम से ग्रामीण अपनी आबादी की भूमि पर ऋण व हैसियत तो बनवा ही सकता है। इसकी सहायता से भूमि विवाद भी समाप्त हो जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत ड्रोन सर्वे के माध्यम से आबादी का सर्वे कराकर राजस्व एवं पंचायत विभाग के सहयोग से घरौनियों का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी और बीडीओ अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed