फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distributed sweets on Draupadi Murmu becoming the President

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मिठाई बांटी

Fri, 22 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Distributed sweets on Draupadi Murmu becoming the President
मुजफ्फरनगर। देश की प्रथम नागरिक व राष्ट्रपति के रूप में नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मिठाई वितरण हुआ। ढोल नगाड़ों के साथ बहुत ही हर्षोल्लास से जिला महिला मोर्चा ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की भाजपा की जिला अध्यक्ष कविता सैनी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, संयोजिका श्वेता कौशिक, सरिता गौड़ एडवोकेट, नमिता जोहरी ने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को भी मिठाई खिलाई गई। कार्यक्रम में सुनीता मलिक, शालिनी शर्मा, बॉबी सिंह, मंजू पुंडीर, शुभलेस, कौशल, अंजू शर्मा आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन

लायंस क्लब सेंट्रल ने पौधारोपण किया
मुजफ्फरनगर। आरआई कंपाउंड रिजर्व पुलिस लाइंस में लायंस क्लब सेंट्रल की ओर से पौधारोपण किया गया। आरआई मोहम्मद नदीम ने क्लब के कार्य की सराहना की। कंपाउंड में नीम, बरगद, अशोक, और अन्य कई प्रकार के पौधे लगाए गए। क्लब के अध्यक्ष मानव शेखर, श्रेय जैन, अर्पित राजवंशी, रीजनल गवर्नर नील कमल पूरी, सुधीर गोयल, गंधर जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि अब सप्ताह में नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को दिव्यांग कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में दिव्यांग बोर्ड कैंप लगाए जाएंगे।
कांवड़ियों को दूध का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की कच्ची सड़क इकाई द्वारा किया गया भोले भक्तों को दूध वितरण। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा, श्याम सिंह सैनी, दिनेश बंसल, संजय सिंघल, सुमित वर्मा, हरीश गाबा, दिलशाद त्यागी, शंकर आदि व्यापारियों की विशेष सहभागिता रही।

कांवड़ियों का दवा का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। दवा व्यापार एसोसिएशन के नेतृत्व में निशुल्क दवा वितरण कैंप लगाया गया। कांवड़ियों को दवाइयां एवं मरहमपट्टी आदि की सेवा की गई। चेयरमैन रामवीर सिंह, संरक्षक पुष्पेंद्र मलिक, संयोजक ओम दत्त आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, महामंत्री अक्षय मित्तल, कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा, उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, सह कोषाध्यक्ष आशीष बिंदल, प्रचार मंत्री तरुण सिवाच, मंत्री अमित कुमार अम्मू, संगठन मंत्री मनीष गोयल, प्रचार मंत्री अमित चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed