फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distributed electric chalk to potters

कुम्हारों को विद्युत चाक वितरित किए

Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Distributed electric chalk to potters
कंलवाला बाग में कुमारों को चॉक वितरित करते माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कुम्हारों को विद्युत चाक वितरित किए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कुम्हारों को विद्युत चाक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रजापति समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है। विद्युत चाक से समाज की परेशानियां कम होगी। सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।
माटी के बर्तन बनाने में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार कुम्हारी कला से जुड़े लोगों को विद्युत चाक वितरित कर रही है। इसी कड़ी प्रदेश के माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने समाज के पांच लोगों को विद्युत चाक वितरित किए। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आखलौर गांव के जयप्रकाश, अंतवाडा के सत्यवीर, भलेडी के प्रमोद, फुगाना के धर्मसिंह, बडकता के ब्रिजेश को विद्युत चाक दिए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रजापति समाज के उत्थान को लेकर लगी है। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सोहनलाल अग्रवाल, विभाग के राहुल कुमार, जमीर हसन, विनय प्रताप, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य के घर पहुंचे
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरण समारोह के बाद पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर विजय प्रजापति, मनोज पांचाल, राजीव प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, सागर प्रजापति, संजीव संगम, ईश्वरदयाल, आचार्य राकेश पांचाल, ओमप्रकाश धीमान, नरेश पांचाल, लोकेश पांचाल, नाथीराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed