फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distribute nutrition from door to door

घर-घर जाकर पोषाहार वितरण करें आंगनबड़ी

Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Distribute nutrition from door to door
मुजफ्फरगनर। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणाी वर्मा ने बताया कि जनपद में संचालित समस्त 2274 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह से तीन वर्ष एवं तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा 11 से 14 वर्ष की विद्यालय न जाने वाली किशोरी बालिकाओं को घर-घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी द्वारा घर-घर जाकर पोषाहार वितरण करने के पीछे सरकार का उद्देश्य लाभार्थियों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि जानसठ में 255, पुरकाजी में 184, सदर में 264, बघरा में 215, मोरना में 219 तथा शाहपुर में 184 आंगनबाडी केंद्रों पर चार से छह अगस्त तक पोषाहार का वितरण किया जायेगा। चरथावल में 203, खतौली में 268, बुढाना में 246 तथा शहर में 236 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच से सात अगस्त तक पोषाहार का वितरण होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को यह दायित्व सौंपा गया है कि वह अपने स्तर से समस्त क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख एवं सभासद को रोस्टर की सूचना देते हुए पोषाहार वितरण करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार वितरण के दौरान लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों को आरोग्य सेतु एप के बारे में अवगत कराया जायेगा एवं अपनी उपस्थिति मे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed