फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distillary seal on pollution

प्रदूषण फैलाने पर डिस्टलरी सील

Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Distillary seal on pollution
मंसूरपुर के स्थति सर शादीलाल डिस्टलरी, जिसे प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सील किया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदूषण फैलाने पर डिस्टलरी सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने प्रदूषण फैलाना पर सरशादी लाल डिस्टलरी मंसूरपुर को सील कर दिया है। साथ ही डिस्टलरी को होने वाली शीर की आपूर्ति भी रोक दी गई है।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी और जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बृहस्पतिवार शाम डिस्टलरी को सील कर दिया है। अंकित सिंह ने बताया कि वह तीन बार फैक्टरी की जांच करा चुके हैं, तीनों बार मंसूरपुर के नाले में काली नदी में बहने वाला प्रदूषित पानी मिला है। उन्होंने जांच रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेजी थी। मुख्यालय के आदेश के बाद ही फैक्टरी को सील किया गया है। फैक्टरी में कच्चा माल सीरे की एंट्री बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को उन्होंने यहां निरीक्षण किया था, तब से प्रतिदिन 30 हजार का दंड फैक्टरी को देना होगा। यह दंड तब तक जारी रहेगा, जब तक फैक्टरी प्रदूषित पानी का निराकरण नहीं करती। इससे प्रदूषित जल छोड़ने वाली अन्य फैक्टरियों में हड़कंप मच गया है। डिस्टलरी के जीएम सुनील जैन का कहना है कि बरसात में पानी नाले में गया है। फैक्टरी के गंदे पानी का अलग से निस्तारण हो रहा है। विभाग की कार्रवाई गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed