{"_id":"659d9dcab3137572380d8a15","slug":"distances-vanished-tikait-and-yograj-singh-came-together-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-14824-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मिट गईं दूरियां, साथ आए टिकैत और योगराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मिट गईं दूरियां, साथ आए टिकैत और योगराज सिंह
Wed, 10 Jan 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
सिसौली में चौधरी नरेश टिकैत से मिलते पुर्व मंत्री योगराज सिहं व उनके भाई लेखराज सिहं। संवाद
- बालियान खाप के दो परिवारों के बीच चला आ रहा था मनमुटाव
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और पूर्व मंत्री योगराज सिंह के परिवारों के बीच की दूरियां खत्म हो गई हैं। थांबेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगा लिया। बालियान खाप के दोनों परिवारों के बीच हुए फैसले को समाज के लिए नजीर माना जा रहा है।
बालियान खाप के चौधरी रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत और राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह के परिवारों के बीच करीब 45 साल तक मनमुटाव रहा। छह सितंबर 2003 को अलावलपुर माजरा गांव में जगबीर सिंह की हत्या में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की नामजदगी से दूरियां और अधिक बढ़ गई थीं। खाप चौधरी लगातार दोनों परिवारों में समझौते का प्रयास कर रहे थे। राठी खाप के कूकड़ा थांबेदार कृष्णपाल राठी ने दोनों परिवारों को मिलाने की पहल की।
पूर्व मंत्री योगराज सिंह मंगलवार को पहले दिल्ली पहुंंचकर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मिले। इसके बाद करवाड़ा गांव में आदेश प्रधान के आवास पर दोनों पक्षों की बैठक में सामाजिक समझौते पर मुहर लग गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और गौरव टिकैत शामिल रहे। करवाड़ा से योगराज सिंह किसान भवन पहुंचे और भाकियू अध्यक्ष से मुलाकात की। इसके बाद राकेश टिकैत शहर की दक्षिणी सिविल लाइन स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचे। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने दोनों परिवारों से एकजुटता का आह्वान किया। 17 जुलाई 2023 को नरेश टिकैत दोषमुक्त करार दिए गए थे, लेकिन मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
समाधि स्थल पर चढ़ाए पुष्प
सिसौली। पूर्व मंत्री योगराज सिंह किसान भवन पहुंचे। यहां आगंतुक रजिस्टर में किसान भवन को महान लिखा। इसके बाद अमर जवान ज्योति और महात्मा टिकैत के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, गौरव टिकैत, थांबेदार कृष्णपाल राठी, श्यामपाल चेयरमैन, लेखराज सिंह, ओमपाल सिंह, रेशपाल आक्खी, दरियाव सिंह, धीरज लाटियान, वीरेंद्र सिंह, आदेश प्रधान मौजूद रहे।
समाज के फैसले का महत्व : राकेश टिकैत
तितावी। करवाड़ा गांव में आदेश प्रधान के आवास पर हुई समझौता बातचीत में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि समाज के फैसले का महत्व है। आपसी प्यार बढ़ता है। उन्होंने कहा कि समाज का फैसला माना गया है। सबका प्रयास था, यह सब खत्म होना चाहिए।
रालोद अध्यक्ष के प्रयास लाए रंग
दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव दूर करने में रालोद अध्यक्ष जयंत सिह का प्रयास रहा। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। खुद पूर्व मंत्री योगराज सिंह उनसे मिलने पहुंचे। थांबेदार कृष्णपाल राठी ने बताया कि रालोद अध्यक्ष ने सबसे ज्यादा प्रयास किया।