{"_id":"636018949ebbd02bd2181eed","slug":"dissatisfaction-over-the-result-memorandum-submitted-to-the-principal-muzaffarnagar-news-mrt6116628139","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाफल असंतोषजनक, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाफल असंतोषजनक, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के छात्र संघ संयुक्त सचिव अमन जैन के नेतृत्व में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल असंतोषजनक घोषित हुआ है। जिसमें विद्यार्थियों को अधिक संख्या में फेल किया है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के घोषित परीक्षाफल के अनुसार अधिकतर विद्यार्थियों के विषयों में शून्य अंक दर्शाए गए हैं। जिससे अनुमान है कि मूल्यांकन सही ढंग से नहीं किया। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। सभी विद्यार्थियों ने मांग उठाई कि उनकी कॉपी की जांच पुन: निष्पक्ष और सही ढंग से कराई जाए और उसके बाद परीक्षाफल पुन: घोषित किया जाए। साथ ही साथ वर्तमान घोषित परीक्षाफल में हुई गड़बड़ी को सार्वजनिक करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मौके पर विशु पिन्ना, कपिल कुमार, विजय धीमान, राघव, आकाश कटारिया मौजूद रहे। उधर, डीएम कार्यालय पर पहुंचे छात्र-छात्राओं में विशाखा, आरती, मोनी पाल, नेहा, सुहैल सिद्दिकी, साबिर बालियान, नैना मौजूद रहे।