फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Discussion on problems faced by disabled children in education

Muzaffarnagar News: दिव्यांग बच्चों के पठन पाठन में आने वाली समस्याओं पर की चर्चा

Sat, 10 Feb 2024 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Discussion on problems faced by disabled children in education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। बीआरसी भैंसी पर समेकित शिक्षा का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यापकों के साथ दिव्यांग बच्चों के पठन-पाठन में आने वाली समस्याओं व समाधान पर चर्चा की गई। इसमें दृष्टि बाधित, श्रवण विकलांगता, मानसिक विकलांग बच्चों को पठन पाठन में आने वाली चुनौती का प्रकाश डाला गया। समावेशी शिक्षा की संकल्पना, शारीरिक बाधा की स्क्रीनिंग, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिस ऑर्डर, व्यक्तिगत शिक्षा योजना, समर्थ एप्प, सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी, होम बेस्ड एजुकेशन जैसे महत्वपूर्ण बिंदु प्रशिक्षण में शामिल थे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रोशनलाल, फरमान, रामभूल सिंह, सोविंद्र, अजय गुप्ता शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने समस्त बिंदुओं को दिव्यांग बच्चों के शिक्षण में जोड़ते हुए उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में अंशु, मोनिका, मीनाक्षी, ममता, मेनका, करुणा, निशा, बबिता, अनु, अपराजिता, संगीता गिरी, अजीत, अर्पित, अमीर आजम, योगेश, चंद्रकांत आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed