{"_id":"6422f1e21998d49721073d99","slug":"discussion-on-making-arrangements-on-balaji-jayanti-muzaffarnagar-news-c-14-1-171874-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बालाजी जयंती पर व्यवस्था बनाने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बालाजी जयंती पर व्यवस्था बनाने पर हुई चर्चा
विज्ञापन
मंदिर समिति और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छह अप्रैल को बालाजी जयंती के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पुलिस और समिति के व्यवस्था सहयोगियों की दस दस घंटे की ड्यूटी लगाने के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह व सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने समिति पदाधिकारियों से चर्चा की। शोभायात्रा का मार्ग, यातायात व्यवस्था, डीजे के संचालन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के समय जिले में शांति, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना सभी की प्राथमिकता हैं। शोभायात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग का ही प्रयोग करें। डीजे पर राजनीतिक, भड़काऊ गाने न चलाएं। डीजे की ध्वनि को निर्धारित डेसिबल में ही रखे। शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।