{"_id":"605a38f18ebc3ed3802f9691","slug":"discussion-held-on-upliftment-and-development-of-industries-and-trade-muzaffarnagar-news-mrt5313940103","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों एवं व्यापार के उत्थान और विकास पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों एवं व्यापार के उत्थान और विकास पर हुई चर्चा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जिले के उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। उद्योगों में आ रही समस्याओं से उद्यमियों ने अवगत कराया।
भोपा रोड स्थित बिंदल पेपर मिल में जिले के उद्यमियों के साथ नंदी ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं व्यापार हित में चलाई जा रही शासन की योजनाओं का लाभ निडरता के साथ लें। जीएसटी में आ रही समस्याओं से व्यापारियों ने अवगत कराया। वहीं मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग की। गेहूं की सरकारी खरीद सरकारी क्रय केंद्रों से न कराकर मंडियों के आढ़तियों से कराने की मांग भी रखी गई। मंत्री नंदी ने व्यापारियों से कहा की उनकी मांग संबंधित विभाग तक जरूर पहुंचाई जाएगी। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, श्रीराम मोहन, अमित संगल, रजत सिंघल, नितिन संगल, अशोक कंसल, योगेश, संजय, रमेश आदि ने विचार रखे। इस दौरान पेपर मिल मालिकों ने कहा कि जिले की सभी पेपर मिल पर्यावरण का पूरा ध्यान रखते हुए पेपर का उत्पादन कर रही हैं। उद्यमियों ने बिजली, टैक्स के साथ ही अन्य समस्याओं से मंत्री नंदी को अवगत कराया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अमित गर्ग, प्रसून अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, तिलक राज, पवन बंसल, अंकित सिंघल, विपुल भटनागर, वासुदेव अग्रवाल, कुशपुरी, संजीव जैन, सचिन बिंदल, मुकुंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा से बनाए रखी दूरी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी केवल उद्यमियों से मिले। उनका भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कोई कार्यक्रम नहीं रहा। न तो पार्टी संगठन को सूचना दी गई और न ही वह भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि उनका सरकारी कार्यक्रम जारी हुआ था, इसके अलावा उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई और न ही वे उनके कार्यक्रम में गए। संगठन के अन्य लोग भी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।