{"_id":"6750ad9813265660760927c5","slug":"dirt-found-in-the-ward-cleaning-hero-sent-to-original-post-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-135156-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वार्ड में मिली गंदगी, सफाई नायक को मूल पद पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वार्ड में मिली गंदगी, सफाई नायक को मूल पद पर भेजा
विज्ञापन
शहर के वार्ड 23 का निरीक्षण करने पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वारूप एवं ईओ प्रज्ञा सिंह : संवाद
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दो वार्डों में निरीक्षण किया। सफाई नायक को उनके मूल पद सफाईकर्मी पर भेजने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। नियमित सफाई कर्मचारी की जगह दूसरी महिला काम करती मिली।
जांच के दौरान वार्ड 23 में 12 कर्मचारियों में से सिर्फ आठ के ही आने की जानकारी मिली। दो कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। दूसरे वार्ड में तैनात कर्मचारी मौके पर मिला। महिला कर्मचारी गीता दूसरी महिला अनीता के एवज में काम करती मिली। सफाई नायक वीरेंद्र सिंह कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए। पालिकाध्यक्ष ने उनको मूल पद सफाई कर्मचारी पर ही भेजने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। अनीता और अविनाश का भी एक दिन का वेतन काटने के लिए कहा गया है। वार्ड 39 में निरीक्षण किया।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका की नियमित कर्मचारी अनीता के अपने स्थान पर दूसरी महिला को लगाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभासद कुसुमलता पाल, मनोज वर्मा, मोहित मलिक, रविकांत शर्मा, अमित पाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक प्लक्षा मैनवाल मौजूद रहे।