फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Direct competition for the main post in five blocks

पांच ब्लाकों में प्रमुख पद पर होगी सीधी जंग

Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Direct competition for the main post in five blocks
पांच ब्लाकों में प्रमुख पद पर होगी सीधी जंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के नौ ब्लॉकों में से चार ब्लाक मोरना, चरथावल, सदर, बघरा में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चुनाव जाना तय हो चुका है। बाकी पांच ब्लाकों खतौली, जानसठ, बुढ़ाना, शाहपुर, पुरकाजी में सीधी जंग हो रही है। इनमें बुढ़ाना और जानसठ में विपक्ष और भाजपा में कांटे का मुकाबला होगा। मतदान शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक और मतगणना तीन बजे के बाद होगी।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने विपक्ष की एकता व विपक्ष प्रत्याशी की जीत के लिए जानसठ ब्लाक प्रमुख पद पर चुनाव मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी योगेश कुमार गुर्जर को मैदान से हटा लिया है। योगेश गुर्जर ने रालोद प्रत्याशी मेजर सिंह के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद जानसठ ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने रालोद सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर मेजर सिंह के नाम की घोषणा की। पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, रालोद प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, गठबंधन प्रत्याशी मेजर सिंह, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, हंसराज जावला, शुभम खत्री, रजत राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहपुर ब्लाक प्रमुख चुनाव में एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने के बाद भाजपा व संयुक्त विपक्ष समर्थित प्रत्याशी के बीच चुनाव होगा। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरविंद त्यागी व संयुक्त विपक्ष की ओर से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय नीरज बालियान के पुत्र व रालोद नेता अनुज बालियान के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राखी त्यागी ने अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष जमा किए थे। चुनाव अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी राखी त्यागी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। जिसके बाद भाजपा व संयुक्त विपक्ष समर्थित प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रह गए है। विकास खंड क्षेत्र से निर्वाचित 90 बीडीसी अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली में ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार हरीश अहलावत और गौतम गुर्जर दोनों भाजपा से ही जुड़े हैं। श्यामो देवी का नामांकन वापिस होने के बाद यहां सीधा मुकाबला होगा। गौतम गुर्जर पत्नी संजो देवी को चुनाव लड़ा रहे है। यहां विपक्ष का प्रत्याशी मैदान में नहीं है। दोनों भाजपा के प्रत्याशी होने के कारण किसी एक का नाम भाजपा ने घोषित नहीं किया है।

पुरकाजी ब्लाक में मालती देवी और अंजू देवी के बीच सीधा मुकाबला है। यह सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने मालती देवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है। बुढ़ाना में भाजपा की बोहती देवी और संयुक्त विपक्ष की पाल्लो देवी के बीच सीधा मुकाबला है। जिले के चार ब्लाकों सदर में भाजपा की वर्षा चौधरी, मोरना में अनिल राठी, बघरा में रीतू चौधरी, चरथावल में अक्षय राठी का अकेला पर्चा रह जाने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed