{"_id":"5bc0ea74bdec22699072b57b","slug":"dinesh-sharma-will-soon-complete-the-recruitment-process-for-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करेंगे: दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करेंगे: दिनेश शर्मा
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
polictial
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा में एकरूपता लाने का काम सरकार युद्धस्तर पर कर रही है। इस बार सरकार यूपी बोर्ड परीक्षा को 16 कार्यदिवस में पूरा करेगी। डिग्री कॉलेजों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी होने से इंकार किया।
पूर्व राज्यसभा सांसद मालती शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लोक निर्माण विभाग पर पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा में जितने भी पद रिक्त है, उनको भरा जा रहा है। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन इंटर कॉलेजों और महाविद्यालयों में पद रिक्त पड़े हैं, वहां पर आयोग से नियुक्ति होने तक रिटायर्ड शिक्षकों को मानदेय पर रखा जा रहा है।
हम नौजवानों को नौकरी देना चाहते हैं, विश्वविद्यालयों में जितने भी पद खाली थे, उन सब पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। कॉलेजों में शैक्षिक पंचांग भी जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं को इस बार सात फरवरी से रखा गया है। 16 दिन के कार्यदिवस में परीक्षाओं को संपन्न करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के निर्धारण के लिए जिलों में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जिन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरा, जनरेटर, टॉयलेट, चारदीवारी आदि की व्यवस्था होगी, उन्हीं को सेंटर बनाया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में पारदर्शिता और एकरूपता लाने का काम किया जा रहा है। एनसीआरटी का कोर्स पूरे प्रदेश के स्कूलों में लागू करा रहे हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में मुजफ्फरनगर जिले को स्थान देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां के सभी विधायक कर्मठ हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सीएम की प्राथमिकता में है। अभी मुझे फेरबदल की जानकारी नहीं है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, जिला प्रभारी जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, विधायक उमेश मलिक, कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, प्रमोद ऊटवाल, भाजपा नेता राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, विजय शुक्ला, संजय गुप्ता, वैभव त्यागी, श्रीकांत, जगदीश पांचाल आदि मौजूद रहे।
15 मिनट रहा अफरातफरी का माहौल
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर अनुशासित पार्टी भाजपा में अनुशासन तार-तार होता दिखाई दिया। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और सांसद कलराज मिश्रा की मौजूदगी में 15 मिनट तक अफरातफरी का माहौल रहा। भीड़ में डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी बडी मुश्किल में अंदर पहुंच पाए। सांसद डॉ संजीव बालियान चिल्लाते रहे कि शांत हो जाओ, पर कोई चुप नहीं हुआ। मीडिया को लेकर भी कोई तैयारी नहीं थी। इस कारण मीडिया से बात करने को लेकर भी काफी देर तक डिप्टी सीएम असहज नजर आए। बाद में कमरे से बाहर आकर उन्हें मीडिया को संबोधित करना पड़ा। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो विधायकों को भी पीछे धकेल दिया।
भोजन माताओं-पुलिस से तीखी झड़प
मुजफ्फरनगर। लोनिवि के बाहर भोजन माताओं ने डिप्टी सीएम से मिलने की मांग को लेकर भारी हंगामा किया। भोजन माता मुख्य गेट के बाहर खड़ी हो गईं। इसे देखकर भारी संख्या में पुलिस बल मंगा लिया गया। प्रदर्शन कर रही भोजन माताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। बाद में भोजन माताओं का ज्ञापन लेकर मामले को शांत किया गया। इससे पहले इन्होंने कलक्ट्रेट में डीएम की गाड़ी रोकने की कोशिश की और अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। इस मौके पर नीलम, ब्रिजेश, करेशनी, शशी, राजेश, रोशनी, मीनाक्षी, उमेश, प्रेमवती, शहीदा आदि मौजूद रहीं।