{"_id":"5f0e01848ebc3e63630245e4","slug":"dig-inspected-temporary-jail-in-kaval-khatauli-news-mrt491238923","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवाल में डीआईजी ने अस्थाई जेल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवाल में डीआईजी ने अस्थाई जेल का निरीक्षण किया
विज्ञापन
कवाल में डीआईजी अस्थायी जेल का निरीक्षण किया
जानसठ। गांव कवाल में डीआईजी लव कुमार ने अस्थायी जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्थायी जेल में साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। बंदियों को समय पर स्वच्छ भोजन देने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कोराना महामारी के चलते शासन के आदेश पर प्रशासन ने गांव कवाल के जीआईसी स्कूल को अस्थायी जेल बनाई थी। मंगलवार को डीआईजी ने अस्थायी जेल में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वायरस के फैलने को लेकर अस्थायी जेल में साफ सफाई ठीक प्रकार से नहीं मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थायी जेल को समय समय पर सैनिटाइजर कराने तथा बंदियों को समय पर स्वच्छ भोजन देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अस्थायी जेल में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान एसपी देहात नेपाल सिंह, एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शकील अहमद, इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी, तहसीलदार अमित कुमार आदि मौजूद रहे।