{"_id":"6575c2ad554102b3d40bebb6","slug":"difference-between-bjps-words-and-actions-development-work-is-not-happening-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-12894-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाजपा की कथनी और करनी में अंतर, नहीं हो रहे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाजपा की कथनी और करनी में अंतर, नहीं हो रहे विकास कार्य
विज्ञापन
-जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार अन्ना ने भाजपा पर बोला हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव कैलावड़ा कलां निवासी वार्ड संख्या 34 से जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार अन्ना ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। वार्ड के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कोई भी विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं।
बसपा के जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार अन्ना ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि भाजपा शासन में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। वह अपने वार्ड के विकास कार्याें के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज रहे हैं, मगर वार्ड में कोई कार्य नहीं हो रहा है। बताया कि उन्होंने वार्ड के विभिन्न गांवों में विकास कार्य कराने के लिए 35 प्रस्ताव तैयार कर भेजे। इसके बाद भी जिला पंचायत की ओर से कोई भी कार्य वार्ड 34 में नहीं कराया गया है। इस संदर्भ में 15 अक्टूबर को 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष को भी पत्र भेजा गया था, जिसका कोई जवाब आज तक नहीं आया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव को भी अवगत कराया गया था। इसके बाद भी कोई जवाब तक नहीं आया है। वार्ड-34 के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में विकास कार्य न होने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाए हुए है। इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी।