भौराकलां। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि शिलान्यास के पत्थर तोड़े जाने से विकास का पहिया नहीं थमेगा। सिसौली क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य कराए जाएंगे। धौलरा वाया सिसौली मुंडभर मार्ग के चौड़ीकरण का आश्वासन दिया।
कस्बे की हरिजन बस्ती में सांसद निधि से बनने वाले बरातघर का शिलान्यास करने आए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि समाज की एकजुटता के कारण ही उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत की सरकार बनी है। जनता के आशीर्वाद ने राजनीतिक पंडितों के आंकड़े फेल कर दिए। सरकार धर्म जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर विकास योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी । कस्बा वासियों की मांग पर उन्होंने धौलरा से सिसौली तथा मुंडभर से सिसौली लिंक मार्ग के चौड़ीकरण का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने लोगों का आभार जताया। नरोत्तम , यशपाल बालियान , नितिन बालियान , ओमेंद्र मुखिया , देशपाल बंजी , सुरेश सिंघल वे योगेश बालियान,कपिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।