फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharna for arrest and compensation in Sonu murder case, Mayawati posted

Muzaffarnagar News: सोनू हत्याकांड में गिरफ्तारी व मुआवजे के लिए, धरना दिया, मायावती ने किया पोस्ट

Tue, 13 Jan 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dharna for arrest and compensation in Sonu murder case, Mayawati posted
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला किला निवासी रोनू उर्फ सोनू कश्यप की हत्या के मामले में सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर सामाजिक न्याय पार्टी ने कलक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी, 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 16 जनवरी को मेरठ में कमिश्नर कार्यालय पर धरने देने की घोषणा की। बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी मामले में ट्वीट किया है।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई देवेंद्र कश्यप सोमवार दोपहर में मृतक के परिजनों व दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। सभी लोग धरना देकर बैठ गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पांच जनवरी को रोनू उर्फ सोनू कश्यप की मेरठ जनपद के सरधना थाना के गांव ज्वालागढ़ मौसी के घर जाते समय रास्ते में हत्या कर शव जला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मौसी के मोबाइल पर बात कर बताया था कि गांव सलावा के युवक उसको पीट रहे हैं। जल्द आ जाओ। पुलिस ने एक टैंपो चालक को ही पकड़ा है। पुलिस केस बंद करने का काम कर रही है।

चेतावनी दी कि आरोपियों की मदद करने का प्रयास बर्दाश्त नही किया जाएगा। मृतक युवक अपने परिवार का अकेला पालन पोषण करने वाला था। इस दौरान प्रमोद कश्यप, मनोज सैनी, सुशील पांचाल, राहुल प्रजापति, धन कुमार सैनी, ब्रजमोहन सिंह सहित दर्जनों लोग व परिजन मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed