फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharna at the power station in protest against the power cut

Muzaffarnagar News: बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर धरना

Tue, 25 Jul 2023 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:42 PM IST
विज्ञापन
Dharna at the power station in protest against the power cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुरकाजी। विद्युत कटौती के विरोध में भाकियू नेताओं ने पुरकाजी बिजलीघर पर धरना दिया। विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग रखी। धरने पर पहुंचे एसडीओ को उन्होंने अपने बीच बैठा लिया।
विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो पाने पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार और युवा नगराध्यक्ष आदिल फरीदी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता पुरकाजी बिजलीघर पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी मिलने पर एसडीओ अजय यादव धरने पर पहुंचे, जिन्हें भाकियू नेताओं ने अपने बीच में बैठा लिया। आरोप लगाया कि क्षेत्र के जेई समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने लक्सर रोड की विद्युत लाइन कस्बे की लाइन से जोड़ने और जर्जर हुए विद्युत तारों को जल्द बदलने की मांग की। एसडीओ के काफी समझाने के बाद देर शाम धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राठी, विवेक राठी, बिट्टू राठी, बूटा सिंह, लाल सिंह, जसविंदर सिंह , सद्दाम फरीदी, शशि गुर्जर, राजा गुर्जर, लड्डू, खुर्रम अहमद, नीटू अहलावत, आकाश सिंघल, शाहनवाज खान, तोसिन, फरमान, बिट्टू देशवाल, अहबाब, अंशु देशवाल, सैयाद अहमद, अफसर आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता बचन सिंह और संचालन मीडिया प्रभारी कय्यूम अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed