{"_id":"649583b7d4a8ae18ff019fa5","slug":"dharna-at-the-police-station-for-the-recovery-of-the-teenager-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-2283-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किशोरी की बरामदगी के लिए थाने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किशोरी की बरामदगी के लिए थाने पर दिया धरना
विज्ञापन
- तीन दिन में किशोर से बरामद करने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भोपा। किशोरी की बरामदगी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ थाने पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने तीन दिन में किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
एक गांव निवासी किशोरी की 12 दिनों बाद भी बरामदगी नहीं होने पर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि गांव का ही दूसरे वर्ग का युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि अगर तीन दिन मे लड़की बरामद नहीं होती तो चौथे दिन थाने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात प्रजापति, युवा जिला अध्यक्ष बिट्टू प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, संजीव प्रजापति, मनीष प्रजापति, सुशील, प्रमोद, सतीश, सतेन्द्र, सोहनवीर सिंह, राजबीर सिंह और भूरा ठेकेदार मौजूद रहे।