फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharmanagari lit up with 10 thousand lamps in Morna

शुकतीर्थ गंगा घाट पर दिवाली: 10 हजार दीयों से जगमग हुई धर्मनगरी, छात्राओं ने बनाई रंगोली

Sat, 11 Nov 2023 09:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 09:04 PM IST
सार

मोरना में शुकतीर्थ गंगा घाट पर 10 हजार दीपक जलाए गए। शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर महाराज ने कहा कि भारत धर्म प्रधान देश है।

विज्ञापन
Dharmanagari lit up with 10 thousand lamps in Morna
शुकतीर्थ गंगा घाट पर आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुकतीर्थ गंगा घाट पर 10 हजार दीपक जलाए गए। धर्मनगरी जगमग हो उठी। आसपास के गांव से लोग पहुंचे। छात्राओं ने रंगोली सजाई। शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर महाराज ने कहा कि भारत धर्म प्रधान देश है। विश्व में अगर कहीं धर्म है तो वह भारत में है। इसलिए भगवान श्री राम धर्म को अलग अलग नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


शुकतीर्थ में गंगा घाट पर दस हजार दीपक जलाए गए। एसडी इंटर कॉलेज शुकतीर्थ की छात्राओं ने रंगोलियां बनाकर गंगा घाट को सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर आश्रम जी महाराज ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंंह ने गंगा घाट पर महाआरती में भाग लिया और मां गंगा की पूजा अर्चना की ।
विज्ञापन


राम राज्य में लोकतंत्र था, आज भी है : राजराजेश्वर महाराज
शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर जी महाराज ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है धर्मनिरपेक्ष देश में जो राजनीति वोट की बात करते थे, अब वह धर्म की दुहाई दे रहे हैं। सभी लोग हिंदूवादी नेता बनने में लगे हैं। राम इस देश की गति मति हैं। दीपावली पर भगवान श्री राम विजय उत्सव के रूप में मनाया जाता है । राम राज्य में एक व्यक्ति कहने से भगवान राम राज्य त्याग कर दिया। परंतु आज राजनेता डंडे और गुंडे के बल पर राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं। राम राज्य में लोकतंत्र था और आज भी लोकतंत्र जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
एसडीएम जानसठ रामेश्वर सुधाकर, तहसीलदार राधेश्याम , नायब तहसीलदार अजय सिंह, भाजपा नेता अमित राठी, जोगेन्द्र वर्मा, रामकुमार शर्मा, वन रक्षक पुनित कुमार, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, विनोद शर्मा, प्रधान राजपाल सैनी, डॉ.महकार सिंह, मनोहर शर्मा शामिल हुए।गंगाघाट पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दीपावली शुभकामना सन्देश भी प्रसारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed