फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dhankhar used to talk about farmers, he was forced to resign: Tikait

किसान की बात करते थे धनखड़, इस्तीफा दिलाया गया : टिकैत

Wed, 23 Jul 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Dhankhar used to talk about farmers, he was forced to resign: Tikait
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार ने इस्तीफा दिलाया है। धनखड़ हमेशा गांव, गरीब और किसान की बात करते थे। अबकी बार बिहार से किसी व्यक्ति का इसी तरह हश्र होने का अनुमान है।
मंगलवार को अपने आवास पर प्रतिक्रिया में टिकैत ने कहा कि इस्तीफे से पहले कोई मेडिकल ग्राउंड सामने नहीं आई है। धनखड़ गांव की बात करते थे। यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देती है। गांव, गरीब और किसान की बात करने वाले सरकार में नहीं रह सकते।
विज्ञापन

पूंजीपतियों ने राजनीतिक दल पर कब्जा कर व्यवस्था को कब्जा लिया है। उपराष्ट्रपति एक पार्टी की बीमारी के शिकंजे में आ गए। गांव तक के लोग कह रहे हैं कि इस्तीफा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 50 साल तक उम्र के व्यक्ति जो समझौते या इस पार्टी में होंगे, उन्हें दुष्यंत चौटाला बना दिया जाएगा। इसके ऊपर की उम्र के लोगों को पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बना दिया जाएगा। इस बार ढोल किसी दूसरे के दरवाजे पर बजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed