{"_id":"67aa49a1e31efdb7e50d6ef8","slug":"deworming-medicine-fed-to-1021-lakh-children-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-139430-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 10.21 लाख बच्चों को खिलाई कीड़े मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 10.21 लाख बच्चों को खिलाई कीड़े मारने की दवा
विज्ञापन
बुढ़ाना। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बालिकाओं को जानकारी देते चिकित्सक। स्रोत चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जनपद के 10.21 लाख बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलवाई गई। छूट गए बच्चों के लिए 14 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर दवा खिलवाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग साल में 10 फरवरी और 10 अगस्त को डी-वार्मिंग डे यानी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन कराता है। सोमवार को जनपद के एक वर्ष के बच्चे से 19 वर्ष आयु वर्ग के 10.21 लाख लोगों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलवाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 15.38 लाख बच्चों और बड़ों को दवा खिलवाने का लक्ष्य रखा गया था।
जनपद के तीन हजार से अधिक विद्यालयों और 2274 आंगनवाड़ी केंद्र सहित 110 मदरसों में दवा खिलवाई गई। इस दौरान विद्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बच्चों को एलईडी पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनवाया गया।
विज्ञापन
वहीं, पुरकाजी में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के उपरांत उपस्थित सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, सपना रानी आदि अध्यापक मौजूद रहे।
गांव खाईखेड़ी के सर्वोदय इंटर काॅलेज में भी इस अवसर पर 220 छात्र छात्राओं को दवा खिलाई गई।