फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dewar accused of attempting to rape

देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, तहरीर दी

Sun, 26 Jan 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dewar accused of attempting to rape
देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विवाहिता ने एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर मारपीट करने और देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों और देवर पर गंभीर आरोप लगाया। विवाहिता के मुताबिक ससुर और सास समेत ससुराल वाले शादी के बाद से उसे तरह तरह से परेशान करते रहे हैं। आरोप है कि पिछले काफी दिनों से ससुराल वाले उस पर मायके से एक लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पति काम से घर वापस आया और उसे इसकी बाबत बताया तो परिजनों से बात करने पर वह उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। विवाहिता ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पुलिस ने कहा तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed