{"_id":"5fe63b878ebc3e3d45750000","slug":"devotional-fragmented-resentment-in-the-shrine-muzaffarnagar-news-mrt5174144135","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल में देव मूर्ति की खंडित, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल में देव मूर्ति की खंडित, आक्रोश
विज्ञापन
खतौली में स्थित मंदिर के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास के दौरान पड़ी ईट।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। गंगनहर पटरी मार्ग स्थित श्री बालाजी पुरम स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार रात असामाजिक तत्वों ने भगवान गणेश की प्रतिमा खंडित कर दी। चोरी के इरादे से मंदिर के अंदर के गेट पर लगे ताले भी तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन नाकाम रहे। घटना से गुस्साए हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया।
प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी सीताराम मां शाकंभरी दर्शन के लिए गए हुए हैं। बृहस्पतिवार रात असामाजिक तत्व मंदिर परिसर में घुस गए और पीपल के पेड़ के नीचे रखी देव मूर्ति खंडित कर दी। असामाजिक तत्वों ने चोरी के इरादे से मंदिर के मुख्य गेट पर लगे ताले भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। आरोपी शनि देव की प्रतिमा पर लगे घंटे चोरी कर ले गए।
शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं में देव प्रतिमा खंडित देख आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे और घटना के विरोध में हंगामा किया। सीओ आशीष प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाए जाने के साथ ही खंडित प्रतिमा की पुनर्स्थापना कराने और आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। लौटने पर मंदिर के पुजारी ने अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी गई है।